बीकानेर दवाई लेने जाने का कहकर निकली विवाहिता लापता, 8 साल की बेटी और 10 साल के बेटे को भी साथ ले गई

21 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर दवाई लेने जाने का कहकर निकली विवाहिता लापता, 8 साल की बेटी और 10 साल के बेटे को भी साथ ले गई

बीकानेर। फुलदेसर गांव से विवाहिता के अपने दो बच्चों के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता 18 अक्टूबर की सुबह दवाई लेने के लिए बीकानेर जाने का कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। इस संबंध में विवाहिता के देवर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Advertisement

दो बच्चों को साथ लेकर घर से निकली थी विवाहिता

रिपोर्ट के अनुसार, 18 अक्टूबर की सुबह विवाहिता अपनी 8 वर्षीय पुत्री और 10 वर्षीय पुत्र को साथ लेकर बीकानेर दवाई लाने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोपहर में परिजनों ने उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला।

परिजनों ने तलाश की, नहीं मिला कोई सुराग

मोबाइल लगातार बंद आने पर परिजनों ने विवाहिता और दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। परिजनों के अनुसार, विवाहिता न तो अपने पीहर पहुंची और न ही वापस घर लौटी। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

विवाहिता के देवर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई हरलाल को सौंपी गई है। पुलिस विवाहिता और दोनों बच्चों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Aapni Awaj | बीकानेर

Advertisement
Share: