पूगल में खेत की ढाणी पर हमला! हवाई फायरिंग कर मचाई दहशत, ट्रैक्टर और नकदी ले जाने का आरोप

22 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

पूगल में खेत की ढाणी पर हमला! हवाई फायरिंग कर मचाई दहशत, ट्रैक्टर और नकदी ले जाने का आरोप

बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र में खेत की ढाणी में घुसकर मारपीट, हवाई फायरिंग, जान से मारने की धमकी और ट्रैक्टर व नकदी ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी मदनलाल पुत्र इमीलाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी का आरोप है कि आरोपी खेत स्थित ढाणी में पहुंचे और उसके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हवाई फायरिंग कर फैलाया डर

रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने मौके पर हवाई फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया और जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

ट्रैक्टर और 15 हजार रुपए ले जाने का आरोप

परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी जाते समय उसका ट्रैक्टर और करीब 15 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गए। मामले में कई लोगों को नामजद किया गया है।

आरोपियों में कुलदीप, जयदेव पुत्र चिमनाराम, मेहंदी देवी पत्नी चिमनाराम, भावना पुत्री कुलदीप, जयदीप पुत्र उदीचंद, उदीचंद, उर्मिला देवी पत्नी उदीचंद सहित अन्य लोग शामिल हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पूगल थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई रामस्वरूप को सौंपी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Share: