Rajasthan Board Exam: 5वीं और 8वीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 68 हजार छात्र होंगे शामिल

20 Jun 2026 STATE
Advertisement

Rajasthan Board Exam: 5वीं और 8वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा का टाइम टेबल जारी

बीकानेर। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होने वाली कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी और अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार 24 और 25 जुलाई तक चलेंगी।

पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान, बीकानेर की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा एक ही पारी में सुबह 8 बजे से सुबह 10:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 68 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

कक्षा 5वीं बोर्ड पूरक परीक्षा कार्यक्रम

  • 20 जुलाई: अंग्रेजी
  • 21 जुलाई: हिंदी
  • 22 जुलाई: पर्यावरण अध्ययन
  • 23 जुलाई: गणित
  • 24 जुलाई: विशेष विषय

कक्षा 8वीं बोर्ड पूरक परीक्षा कार्यक्रम

  • 20 जुलाई: अंग्रेजी
  • 21 जुलाई: हिंदी
  • 22 जुलाई: विज्ञान
  • 23 जुलाई: गणित
  • 24 जुलाई: सामाजिक विज्ञान
  • 25 जुलाई: तृतीय भाषा

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

शिक्षा विभाग ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपने प्रवेश पत्र और आवश्यक सामग्री साथ लानी होगी।

Share: