Rajasthan IPS Transfer: देर रात बड़ा फेरबदल, 18 IPS अफसरों के तबादले, 4 जिलों को मिले नए SP

15 Jul 2026 STATE
Advertisement

बीकानेर: राजस्थान सरकार ने मंगलवार (14 जुलाई) देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस तबादला सूची में दो डीजी स्तर के अधिकारियों, जोधपुर पुलिस कमिश्नर, अजमेर और भरतपुर रेंज के आईजी सहित चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है।

आदेश के अनुसार अनिल पालीवाल को डीजी ट्रेनिंग एंड ट्रैफिक से डीजी एवं कमांडेंट जनरल होमगार्ड, जयपुर नियुक्त किया गया है, जबकि मालिनी अग्रवाल को डीजी एवं कमांडेंट जनरल होमगार्ड से डीजी पुलिस ट्रैफिक बनाया गया है।

प्रदीप मोहन शर्मा को इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी, जयपुर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन), पुलिस कमिश्नरेट जयपुर लगाया गया है। अजेय सिंह राठौड़ को एएसपी किशनगढ़ से कमांडेंट, 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर तथा अनुष्ठा कालिया को एएसपी बीकानेर सदर से डीसीपी (मुख्यालय), पुलिस कमिश्नरेट जयपुर नियुक्त किया गया है।

अजमेर रेंज के आईजी राजेंद्र सिंह का तबादला आईजी सतर्कता, जयपुर किया गया है। उनकी जगह डॉ. रवि को अजमेर रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वहीं भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद बिश्नोई को आईजी पुलिस आधुनिकीकरण एवं कल्याण भेजा गया है तथा डॉ. प्रीति चंद्रा को भरतपुर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है।

जोधपुर ग्रामीण एसपी पीडी नित्या को एसीबी एसपी, जोधपुर लगाया गया है। उनकी जगह पंकज यादव जोधपुर ग्रामीण के नए एसपी होंगे। प्रतापगढ़ एसपी बी. आदित्य को हनुमानगढ़ एसपी बनाया गया है। हनुमानगढ़ एसपी नरेंद्र सिंह मीणा का तबादला 10वीं आरएसी बटालियन, बीकानेर किया गया है। वहीं विशाल जांगिड़ को 10वीं आरएसी बटालियन बीकानेर से प्रतापगढ़ का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

रिफाइनरी हादसे के दौरान चर्चा में रहे बालोतरा एसपी का तबादला भी इस सूची में शामिल है। उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाए जाने की चर्चा है। वहीं जोधपुर पुलिस कमिश्नर को भी पांच महीने से कम समय में बदल दिया गया है।

राज्य सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share: