आरडी 820 नहर में डूबे युवक का शव मिला: दो दिन तक चला रेस्क्यू

22 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

आरडी 820 नहर में डूबे युवक का शव मिला: दो दिन तक चला रेस्क्यू

बीकानेर। गजनेर क्षेत्र की आरडी 820 नहर में डूबे युवक का शव शनिवार रात बरामद कर लिया गया। करीब दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत कर युवक का शव नहर से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर गजनेर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आरडी 820 नहर में एक युवक गिर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।

मृतक की पहचान जेठाराम मेघवाल निवासी किशनपुरा उत्तरादा, थाना संगरिया के रूप में हुई है। जेठाराम आरडी 820 क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर मजदूरी का कार्य करता था।

एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल जगदीश के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। टीम ने नहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाश की और दो दिन बाद शनिवार रात शव बरामद करने में सफलता मिली।

रविवार को कोलायत अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। गजनेर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसडीआरएफ और पुलिस की टीम द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के बाद शव बरामद किया जा सका।

Share: