श्रीडूंगरगढ़ में फिर बड़ा हादसा! दो सगे भाइयों की मौत से मचा कोहराम, 2 दिन में 9 मौतों से दहला क्षेत्र

17 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में फिर बड़ा हादसा! दो सगे भाइयों की मौत से मचा कोहराम, 2 दिन में 9 मौतों से दहला क्षेत्र

श्रीडूंगरगढ़: बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कालू रोड पर मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दूसरे सगे भाई की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में अब मृतकों की संख्या दो हो गई है।

जानकारी के अनुसार हादसे में गांव राजेरा निवासी रामकुमार सारस्वत की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके भाई देवकरण सारस्वत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया था, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

आमने-सामने की टक्कर में गई दो भाइयों की जान

मंगलवार शाम कालू रोड पर गुसाईंसर बड़ा के पास मारुति एर्टिका कार और पिकअप-कैम्पर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में रामकुमार सारस्वत की मौके पर मौत हो गई, जबकि देवकरण सारस्वत गंभीर घायल हुए थे। पिकअप में सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

ट्रोमा सेंटर पर लापरवाही के आरोप

घायलों को लेकर पहुंचे परिजनों ने पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने से जान बचाई नहीं जा सकी। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

समाजसेवी संस्थाओं ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी और आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया।

दो दिन में 9 मौतों से क्षेत्र में मातम

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार दो दिनों में सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इससे पहले सोमवार को हुए हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की जान चली गई थी।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ट्रोमा सेंटर की मांग फिर तेज हो गई है।

Share: