स्कूल जाने निकली 16 साल की छात्रा लापता! घर से ₹50 हजार और सोने के गहने भी गायब
श्रीडूंगरगढ़: बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के आड़सर गांव से एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा मंगलवार सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
स्कूल नहीं पहुंची छात्रा
परिवादी ने पुलिस को बताया कि छात्रा स्कूल ड्रेस पहनकर किताबों का बैग लेकर घर से निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने और स्कूल में भी मौजूद नहीं होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
घर से नकदी और गहने भी गायब
तलाश के दौरान परिजनों को पता चला कि घर में रखे 50 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण भी गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा घर से नगदी और जेवरात साथ लेकर गई है।
गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
छात्रा के चाचा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए गांव के ही सोनू नामक युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई आवड़दान को सौंपी गई है। पुलिस छात्रा और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।




