श्रीडूंगरगढ़ में बड़ा हादसा टला! कार-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, पलटा ट्रक

24 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

NH-11 पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर, पलटा ट्रक; बड़ा हादसा टला

श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर बुधवार अलसुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। रामसरा क्रॉसिंग के पास कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रक पलट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement

टक्कर के बाद पलट गया ट्रक

जानकारी के अनुसार कार श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे में कार को भी भारी नुकसान पहुंचा, हालांकि कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement
Share: