7 दिन तक जिंदगी की जंग… आखिर हार गई महिला, अब आरोपी पर चलेगा हत्या का केस!

01 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला की मौत, अब आरोपी पर चलेगा हत्या का मुकदमा

बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के रीड़ी गांव में 24 जुलाई को महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की सनसनीखेज वारदात ने दुखद मोड़ ले लिया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने पीबीएम अस्पताल के बर्न यूनिट में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं।

Advertisement

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय आरोपी मनीष ने पारिवारिक रंजिश के चलते अपनी 60 वर्षीय चाची गुड्डी देवी पत्नी शंकर वाल्मीकि पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था।

करीब सात दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद गुरुवार को महिला ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

मामले के जांच अधिकारी एसआई रतनलाल ने बताया कि आरोपी मनीष पहले से न्यायिक हिरासत में बीकानेर जेल में बंद है। महिला की मौत के बाद अब आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराएं जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Share: