श्रीडूंगरगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बाइक-कार की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

21 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बाइक-कार की टक्कर में युवक की मौत

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार शाम स्टेट हाईवे-06 पर हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार स्टेट हाईवे-06 पर आड़सर से करीब तीन किलोमीटर दूर सरदारशहर की ओर एक बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया।

वहीं सूचना मिलने पर ड्यूटी ऑफिसर भंवरू खान, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई।

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सरदारशहर थाना क्षेत्र के आशासर गांव निवासी राकेश कुमार सांसी के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

Advertisement
Share: