श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र के हेमासर गांव निवासी युवक का घर से अपहरण करके मारपीट करके छोड़ने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आज आरोपियों को न्यायालय में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा।
आरोपियों को पकड़ने के लिए ASI देवाराम के नेतृत्व में पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी थी जिसमें लूणकरणसर क्षेत्र में भी रात्रि के समय एक घर में दबिश दी थी लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था।
ASI देवाराम से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र अन्नाराम जाति ब्राहम्मण हेमासर द्वारा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। परिवादी ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार एक सितंबर को पवन तावणियां पुत्र रमेश तावणियां ब्राह्मण, पंकज मोट पुत्र संतोष ब्राह्मणः निवासी हेमासर तथा तीन चार अन्य व्यक्तियों के साथ घर के बाहर की दुकान पर आये थे उस दौरान परिवादी दुकान में बैठा था। आरोपीयो दुकान से पिस्टल दिखाकर परिवादी को जबरदस्ती उठाकर ले गये। सभी व्यक्ति एक गाड़ी लेकर आये थे जिसमे पंकज मोट के पास हथियार भी था।
सभी व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी तथा बीस लाख रूपयों की फिरौती मांगी। परिवादी के पुत्र कन्हैयालाल ने 12 लाख रूपये आशीष बोहरा को देकर आरोपियों के पास पंहुचाये तब रात में 11 बजे घर के बाहर पीड़ित गाड़ी से फेक कर गये थे जिस पर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।






