बीकानेर। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 39 किलो 250 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ की एस्कॉर्ट में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो और परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
39 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद
पूगल पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 39 किलो 250 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ। मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट डिजायर कार नंबर RJ49CA2566 तथा एस्कॉर्ट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो नंबर RJ25UA5994 को भी जब्त किया गया।
मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सवाई सिंह (27), अनूपराम उर्फ नरपत (25), भादर सिंह (25) और किशन सिंह (27) शामिल बताए गए हैं। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।





