बच्छासर के पास बैलगाड़ी और कार की टक्कर, बालक घायल; बीकानेर रेफर

19 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बच्छासर के पास बैलगाड़ी और कार की टक्कर, बालक घायल; बीकानेर रेफर

श्रीकोलायत। बच्छासर गांव के पास शुक्रवार को बैलगाड़ी और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल बालक को निजी वाहन से बीकानेर के ट्रोमा सेंटर के लिए रवाना किया। बताया जा रहा है कि बालक को बेहोशी की हालत में टैक्सी से बीकानेर ले जाया गया।

आमने-सामने हुई टक्कर

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बैलगाड़ी बीकानेर की ओर जा रही थी, जबकि सामने से आ रही कार बच्छासर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।

घायल बालक की हालत और हादसे में अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Share: