मंदिर में महिला के गले से 25 ग्राम सोने की चेन चोरी, CCTV में दिखी महिला

28 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

तोलियासर भैरवजी मंदिर में महिला के गले से 25 ग्राम सोने की चेन चोरी, CCTV में दिखी महिला

श्रीडूंगरगढ़। तोलियासर स्थित भैरवजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची एक महिला के गले से करीब 25 ग्राम वजनी सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में ओडिशा निवासी राजेश कुमार भंसाली ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार राजेश कुमार भंसाली अपनी मां गिन्नी देवी भंसाली सहित परिवार के साथ तोलियासर भैरवजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे दर्शन के दौरान उनकी मां के गले में पहनी सोने की चेन चोरी हो गई। चेन में पेंडल भी लगा हुआ था। चेन और पेंडल का कुल वजन करीब 25 ग्राम बताया गया है।

CCTV फुटेज में महिला दिखाई देने का दावा

घटना के बाद परिजनों ने मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी। रिपोर्ट में बताया गया है कि फुटेज में एक महिला कथित तौर पर चेन चोरी करते हुए दिखाई दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और चोरी गई चेन बरामद करवाने की मांग की।

परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी आवड़दान को सौंपी गई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
Share: