बीकानेर में 101 पौधों से सजा स्कूल! ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में दिखा हरियालो राजस्थान का रंग

07 Aug 2026 BIKANER
Advertisement
बीकानेर, 7 अगस्त। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर में गुरुवार को वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘हरियालो राजस्थान’ कार्यक्रम के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में करीब 101 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में शाला प्रधानाचार्य श्री योगेश्वर कुमार साध ने उपवन संरक्षक श्री जी. वेंकटेश, सहायक वन संरक्षक श्री सत्यपाल, सेवानिवृत्त उपवन संरक्षक श्री भीम सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री जीवराज एवं श्री महावीर रूहिल का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर ‘वन महोत्सव’ के तहत पेड़ों की रंगोली सजाकर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की देखभाल का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।

वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

प्रधानाचार्य ने वन विभाग के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सहयोग की अपेक्षा जताई। संपूर्ण कार्यक्रम उपप्रधानाचार्य श्री गणेश चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Advertisement
Share: