बीकानेर में 20 साल की युवती लापता, युवक पर शक

13 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गोगागेट निवासी पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री 11 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे बिना बताए घर से चली गई। शाम को फोन करने पर युवती की ओर से घर छोड़कर जाने का संदेश मिला। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

Advertisement

रिपोर्ट में तौफिक नामक युवक पर युवती को साथ ले जाने का संदेह जताया गया है। परिजनों के अनुसार तौफिक भी अपने घर से अनुपस्थित मिला और हरियाणा नंबर की एक क्षतिग्रस्त कार के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि 11 सितंबर को युवती और तौफिक इसी वाहन से बीकानेर से बाहर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक पृथ्वीराज को सौंपी है।

Share: