बीकानेर में ₹7.80 लाख लेकर मुकरा परिचित! खेत बेचने के बाद भी नहीं लौटाए रुपए, धोखाधड़ी का केस दर्ज
बीकानेर: जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने कृषि कार्य और घरेलू जरूरत बताकर 7.80 लाख रुपये उधार लिए, लेकिन बाद में न तो रकम लौटाई और न ही कोई भुगतान किया। इतना ही नहीं, आरोपित ने अपनी कृषि भूमि भी बेच दी।
खेती और घरेलू जरूरत का दिया था हवाला
पुलिस के अनुसार इंद्रा कॉलोनी निवासी नरपत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी महेन्द्र सिंह ने कृषि कार्य और घरेलू आवश्यकताओं का हवाला देकर उसके पिता से 7 लाख 80 हजार रुपये नगद उधार लिए थे।
खेत बेचने के बाद भी नहीं लौटाए रुपए
परिवादी का आरोप है कि तय समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने उधार की राशि वापस नहीं की। इसके विपरीत उसने अपनी कृषि भूमि का विक्रय कर दिया और रकम लौटाने से इंकार कर दिया।
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीछवाल थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक षड्यंत्र सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।




