बीकानेर में ऑल्टो कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, पुलिस जांच में जुटी
Bikaner News: बीकानेर शहर में सड़क दुर्घटना का एक मामला सामने आया है। जेएनवी थाना क्षेत्र में ऑल्टो कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया।
Also Read - बीकानेर नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज: BJP की बड़ी बैठक, वार्ड-बूथ स्तर पर जीत का बनाया मास्टर प्लान
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परिवादी वीरेन्द्र सिंह निवासी भुट्टो का बास ने बताया कि मेरे मामा बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ऑल्टो कार संख्या RJ07 CC 4734 के चालक ने गलत साइड से आकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर से बाइक सवार को लगी चोटें
हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया और उसके शरीर पर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की शिकायत मिलने पर जेएनवी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




