अमरसिंहपुरा में दिनदहाड़े चोरी, सरकारी लाल क्वार्टर से लोहे के गाटर और एंगल चुराते एक युवक पकड़ा, दूसरा फरार

07 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
बीकानेर: अमरसिंहपुरा में दिनदहाड़े चोरी, एक युवक हिरासत में

बीकानेर: अमरसिंहपुरा में दिनदहाड़े चोरी, सरकारी लाल क्वार्टर से गाटर-एंगल निकालते एक युवक पकड़ा, दूसरा फरार

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र स्थित अमरसिंहपुरा इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। यहां खंडहर हो चुके सरकारी लाल क्वार्टर से लोहे के गाटर और एंगल चोरी किए जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, इलाके के ही दो युवक सरकारी क्वार्टर से लोहे का सामान निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कथित तौर पर नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

स्थानीय लोगों और भाजपा जिला महामंत्री एवं पार्षद श्यामसिंह हाडला की सतर्कता से इस गतिविधि का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। वहीं, दूसरा युवक पुलिस के पहुंचने से पहले फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने खाली पड़े सरकारी लाल क्वार्टरों को ध्वस्त करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इससे चोरी और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

Aapni Awaj | बीकानेर की स्थानीय खबरें

Advertisement
Share: