पिस्टल बेचने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा! पूछताछ में खुल सकते हैं हथियार तस्करी के बड़े राज

02 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुसांईसर निवासी रामस्वरूप निंबड़िया के रूप में हुई है, जो नापासर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला और मारपीट सहित करीब 18 आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

जांच में सामने आया कि दो दिन पहले अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए शिवपाल सिंह भाटी ने यही हथियार रामस्वरूप से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने रामस्वरूप को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अवैध हथियार किससे खरीदे और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं सीओ शालिनी बजाज के सुपरविजन तथा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एएसआई विजय सिंह और कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव की टीम ने की।

Share: