बीकानेर के भुट्टों का बास में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। भुट्टों का बास क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार भुट्टों का बास निवासी हनुमान प्रसाद अपने निवास स्थान पर फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
सूचना मिलने पर खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम के राजकुमार, सोहनभाई, असगर, इमरान, जुनैद और राजकुमार खड़गावत ने पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस की मौजूदगी में शव का मुआयना करवाने के बाद उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






