खेत पर मजदूरी करने गया युवक नहीं लौटा, नहर में मिला शव

09 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

खेत पर मजदूरी करने गया युवक नहीं लौटा, नहर में मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

बीकानेर: बीछवाल थाना क्षेत्र में खेत पर मजदूरी करने गए एक युवक की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार जामसर क्षेत्र के खारी मंदिर के पास निवासी अशोक कुमार पुत्र हरूराम मेघवाल बुधवार, 8 जुलाई की सुबह खेत पर मजदूरी करने के लिए गया था। बताया गया कि काम के दौरान वह पानी पीने के लिए नहर के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया।

कुछ समय बाद युवक का शव हुसंगसर हेड के पास मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकालकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई पवन कुमार पुत्र गणपतराम मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। युवक की असामयिक मौत से परिवार में शोक की लहर है।

Share: