बीकानेर के खुले बंदी शिविर से कैदी फरार! बिना बताए हुआ गायब, पुलिस में मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित खुले बंदी शिविर से एक दंडित बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार खुला बंदी शिविर, भेड़ अनुसंधान केंद्र, बीछवाल में तैनात प्रहरी रोहिताश कुमार पुत्र सोहनलाल बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दंडित बंदी जयवीर पुत्र शीशपाल जाट बिना किसी अनुमति और सूचना के शिविर से चला गया।
परिवादी के अनुसार बंदी के निर्धारित स्थान पर नहीं मिलने के बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज कराया गया।
बीछवाल थाना पुलिस ने आरोपी बंदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार बंदी की तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।




