पुलिया के नीचे छिपे मिले युवक-युवती, पुलिस पहुंची

13 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। शहर के वार्ड नंबर 70 स्थित चौखूंटी ब्रिज के नीचे सोमवार सुबह एक युवक और युवती पुलिया की दरार में सोते मिले। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित और भाजपा नेता अयूब कायमखानी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाया

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे युवक-युवती के पुलिया के नीचे छिपकर सोने का वीडियो सामने आया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पुल के नीचे से बाहर निकलवाकर तलाशी ली।

तलाशी में आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली

बताया गया कि तलाशी के दौरान दोनों के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

पुलिया के नीचे बने स्थान पर खतरा

मौके पर पहुंचे लोगों के अनुसार, पुलिया के नीचे दरार में बने स्थान पर सोना जोखिम भरा हो सकता है। वहां सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी बना रहता है।

Advertisement
Share: