बीकानेर में आज कांग्रेस का कैंडल मार्च, NEET पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में उतरेगी सड़क पर

25 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। शहर व देहात कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को NEET सहित विभिन्न पेपर लीक मामलों और छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

Advertisement

कांग्रेस के अनुसार कैंडल मार्च 25 जुलाई को शाम 7:30 बजे गांधी पार्क से रवाना होकर अंबेडकर सर्किल तक निकाला जाएगा। इसमें कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे।

पेपर लीक मामलों पर सरकार को घेरा

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि NEET सहित करीब 150 पेपर लीक होने के बावजूद केंद्र सरकार ने अब तक जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय नहीं की है। पार्टी का कहना है कि युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है।

छात्रों पर कार्रवाई का विरोध

कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और दमनात्मक कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए इसकी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

कांग्रेस ने अधिक से अधिक लोगों से कैंडल मार्च में शामिल होकर छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।

Advertisement
Share: