Join Group

बीकानेर में आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: डोटासरा-जुली पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट, PBM अस्पताल मामले पर होगा शक्ति प्रदर्शन

30 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में आज कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, PBM अस्पताल मामले को लेकर डोटासरा-जुली संभालेंगे मोर्चा

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और मौत के मामले को लेकर कांग्रेस मंगलवार को बीकानेर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेगा कांग्रेस काफिला

कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि गोविंद सिंह डोटासरा सीकर से रवाना होकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे कलेक्ट्रेट परिसर जाएंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, गोविंदराम मेघवाल, वीरेंद्र बेनीवाल और विधायक सुशीला डूडी सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

यूथ कांग्रेस भी उतरेगी मैदान में

यूथ कांग्रेस ने भी इस प्रदर्शन को लेकर बड़ी तैयारी की है। शहर अध्यक्ष भंवर कूकणा के अनुसार करीब दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होंगे। कार्यकर्ता पहले सर्किट हाउस के बाहर जुटेंगे और वहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।

PBM अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद बढ़ा मामला

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की हालत बिगड़ने के मामले में अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। मृतकों में प्रीति और शारदा नायक शामिल हैं। वहीं एक अन्य प्रसूता कमला को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि इमरती का इलाज जारी है।

मामले के बाद कांग्रेस ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

प्रशासन ने भी कसी कमर, भारी पुलिस बल तैनात

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। एक आईपीएस अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, आरएसी और स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है।

शहर के सभी थाना अधिकारियों को भी कलेक्ट्रेट क्षेत्र में तैनात किया गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

Share this article: Facebook Twitter
लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
RECENT
LIVE
UPCOMING
Match 6, T20 World Cup 2026
IND vs PAK
170/6(20.0) 106/10(17.0)
India win by 64 runs
Match 5, T20 World Cup 2026
NET vs BAN
139/8(20.0) 141/4(19.1)
Bangladesh win by 6 Wickets