बीकानेर। बिटकॉइन में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से ₹1,06,662 की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तेजपाल भादू, निवासी वार्ड नंबर 2, सूडसर, तहसील श्रीडूंगरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी ने बिटकॉइन में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपी के झांसे में आकर परिवादी ने विभिन्न माध्यमों से कुल ₹1,06,662 की राशि का भुगतान कर दिया।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी ने न तो निवेश से संबंधित कोई लाभ दिया और न ही रकम वापस लौटाई। खुद के साथ धोखाधड़ी होने का एहसास होने पर परिवादी ने साइबर थाना बीकानेर में मामला दर्ज कराया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
साइबर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




