बीकानेर में साइबर ठगी का मामला! बैंक खाते से 2.99 लाख रुपये गायब
बीकानेर: बीकानेर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जेएनवीसी कार्यालय एवं कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से संबंधित प्रकरण में धारा 318(4), 319(2) बीएनएस तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 66C और 66D के तहत मामला दर्ज किया गया है।
परिवादीया पूनम रामपुरिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन सर्च के जरिए डॉक्टर पूलक अग्रवाल का मोबाइल नंबर प्राप्त करने का प्रयास किया था। इसके बाद एक नंबर से संपर्क किया गया और व्हाट्सऐप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया।
रिपोर्ट के अनुसार परिवादीया को बताया गया कि उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक लिंक भेजा गया है और ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए उस लिंक पर क्लिक करने को कहा गया। परिवादीया ने उस लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद उनका मोबाइल हैक होने की बात रिपोर्ट में बताई गई है।
इसके बाद परिवादीया के बैंक खाते से तीन दिनों के दौरान बड़ी रकम निकल गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 4 अगस्त 2026, 5 अगस्त 2026 और 6 अगस्त 2026 के बीच उनके खाते से कुल 2,99,970 रुपये निकाले गए। यह खाता आईसीआईसीआई बैंक, गंगाशहर शाखा, बीकानेर से संबंधित बताया गया है।अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।
मामले की जांच देवेन्द्र सिंह, पुलिस निरीक्षक द्वारा की जा रही है।




