बीकानेर उपमहापौर चुनाव में 7 नामांकन, 6 कांग्रेस और 1 भाजपा पार्षद मैदान में
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम में उपमहापौर पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। उपमहापौर पद के लिए कुल 7 पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें कांग्रेस के 6 और भाजपा का 1 पार्षद शामिल है।
Also Read - गंगाशहर में विद्या भारती का क्षेत्रीय खेलकूद समारोह शुरू, तीन प्रांतों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
इन 7 पार्षदों ने किया नामांकन
- अब्दुल वाहिद
- मनोज बिश्नोई
- सपना मारू
- पंकज गहलोत
- छैल सिंह
- नसीम बानो
- जावेद खान
नामांकन दाखिल होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद उपमहापौर चुनाव की तस्वीर स्पष्ट होगी। मतदान की स्थिति बनने पर पार्षदों के समर्थन से उपमहापौर का फैसला होगा।
महापौर चुनाव में कांग्रेस के अनिल कल्ला निर्वाचित हुए थे। अब उपमहापौर पद के लिए भी दोनों प्रमुख दलों के बीच मुकाबले पर नजरें टिकी हैं।




