बीकानेर में दहेज बना मौत की वजह! विवाहिता ने की आत्महत्या, पति समेत 4 पर केस दर्ज

02 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में दहेज प्रताड़ना का मामला, विवाहिता की मौत के बाद पति समेत चार पर केस

बीकानेर. शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। विवाहिता की आत्महत्या के बाद उसके पीहर पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार बंगला नगर स्थित डूडी पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले दीनदयाल रामावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि उसकी भतीजी को विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का आरोप

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि लगातार दहेज की मांग और प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया।

इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पति मंगलचंद, महावीर प्रसाद, ननद तथा सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज

एमपी नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 एवं 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच आरपीएस अधिकारी अनुप डांगी को सौंपी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों और दहेज प्रताड़ना के आरोपों की विस्तृत जांच कर रही है।

Share: