दहेज की मांग के बाद महिला ने खोला ऐसा राज, कोर्ट पहुंचा पूरा मामला

30 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

दहेज की मांग के बाद महिला ने खोला ऐसा राज, कोर्ट पहुंचा पूरा मामला

बीकानेर। शहर की एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जबरन गर्भपात कराने, जानलेवा हमला करने और 11 माह की बेटी को छीनने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय के माध्यम से इस्तगासा पेश किया है। महिला ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

परिवाद के अनुसार महिला का विवाह वर्ष 2019 में जहिर अहमद से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि दो बेटियों के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई तथा जून 2026 में उसे दवा देकर गर्भपात करा दिया गया।

महिला के अनुसार 27 जुलाई 2026 को ससुराल पक्ष ने कपड़ा रंगाई का कारखाना शुरू करने के लिए ₹3 लाख की मांग की। राशि नहीं देने पर उसके परिजनों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि उसके भाई पर चाकू से हमला किया गया और महिला के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट कर जान लेने का प्रयास किया गया।

परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान उसकी 11 माह की बेटी को उससे छीन लिया गया। बाद में पुलिस की मदद से बच्ची वापस मिली, जबकि महिला को सिर में चोट लगने पर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

महिला का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय में प्रस्तुत इस्तगासे में पति जहिर अहमद सहित ससुराल पक्ष के कई सदस्यों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जानलेवा हमला और अन्य आरोपों में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Advertisement
Share: