बीकानेर। बीकानेर में करंट लगने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक के मामा पंजाब के निवासी जसवंत सिंह पुत्र बचन सिंह ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके 30 वर्षीय भांजे संदीप सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलकार सिंह निवासी समेवाली, जिला मुक्तसर साहिब (पंजाब) की करंट लगने से मौत हो गई।
घटना 23 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे की बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस करंट लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।




