बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर बंद रहेगी सप्लाई

23 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर बंद रहेगी सप्लाई

बीकानेर शहर में दीपावली से पहले विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के कारण शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत रखरखाव कार्य के चलते अलग-अलग इलाकों में सुबह से शाम तक निर्धारित समय पर बिजली बंद रखी जाएगी।

Advertisement

सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक

दाऊजी मंदिर के पास, दाऊजी रोड और रामजी दूध भंडार के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7 से 10 बजे तक

भैरूजी मंदिर, भैरूजी गली, कोयला गली, अलख सागर कुआं, माल गोदाम रोड, बोथरा कॉम्प्लेक्स, मॉडर्न मार्केट, केईएम रोड, बी. सेठिया गली, गणपति प्लाजा, खजांची मार्केट, हनुमान मंदिर, हेड पोस्ट ऑफिस, ओल्ड बस स्टैंड, चौतिना कुआं, चौतिना मोहल्ला, कुंज गेट, संतोषी माता मंदिर, पब्लिक पार्क, रतन बिहारी पार्क, कोटगेट और जूनागढ़ फोर्ट क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

सुबह 8 से 10 बजे तक

वल्लभ गार्डन क्षेत्र में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक

वैष्णो धाम, मांडा, मृदुल इंजीनियरिंग कॉलेज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र, मोदी एक्वा, जेपी रोड, मरुधर, आर.के. पुरम, पीपा फैक्ट्री के पास, शताब्दी कॉलोनी, बन्नाथ होटल के पास, सरिता बिहार कॉलोनी, वैष्णो बिहार बी-ब्लॉक, जयपुर चौराहा, राधास्वामी सत्संग क्षेत्र, हेरिटेज रिजॉर्ट, थार एक्सोटिका रिजॉर्ट, जैन ढाबा के पास, जयपुर रोड, साईं विहार कॉलोनी, जीवन रक्षा कैंसर हॉस्पिटल, नाहटा फार्म, वृंदावन गेट के पास, होटल वेस्टा, मंडा मोटर्स के पास, पठान कोठी, तीर्थ सेक्टर और वैष्णो विहार क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक

दो पीर के पास, झंवर-भंवर प्लाजा के पास और रामपुरिया कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक

बीछवाल गांव, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी और 10वीं बटालियन क्षेत्र में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत रखरखाव कार्य दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से अपील है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बना लें।

Aapni Awaj | बीकानेर 

Advertisement
Share: