बीकानेर में बस स्टैंड पर हमला! सवारियां बैठा रहे युवक से ₹9,510 लूटकर फरार
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में बस में सवारियां बैठा रहे एक युवक के साथ मारपीट कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नोखा निवासी गणपतराम पुत्र सहीराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि वह नोखा रोड पर रोड नंबर-5 स्थित पेट्रोल पंप के पास अपनी बस में सवारियां बैठा रहा था।
इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने बस बुकिंग के 9,510 रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
गंगाशहर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।




