14 माह की बच्ची के साथ युवती लापता, युवक पर शक; पुलिस ने शुरू की तलाश

02 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र से 14 माह की बच्ची के साथ एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर बेटी और नातिन को तलाश कर बरामद करने की मांग की है।

Advertisement

पुलिस को दी रिपोर्ट में घड़सीसर रोड, बीकानेर निवासी माणक दास वैष्णव ने बताया कि उसकी पुत्री प्रियंका 28 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे अपने भाई के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। हालांकि, वह भाई के घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन प्रियंका का कोई पता नहीं चला।

रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका के साथ उसकी 14 माह की बच्ची भी है। परिजनों की ओर से जानकारी जुटाने पर पता चला कि प्रियंका किसी युवक के साथ स्विफ्ट कार में बैठकर गई थी। परिवादी ने राघवेन्द्र सिंह निवासी जोधपुर पर शक जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर दोनों को बरामद करने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की तलाश

गंगाशहर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एएसआई गजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस युवती और बच्ची की तलाश के साथ ही उनके लापता होने से जुड़े तथ्यों और रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Advertisement
Share: