बीकानेर: शहर के जेएनसीवी थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद को लेकर युवक के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिवादी राजवीर सिंह पुत्र श्रवण सिंह, जाति राजपूत, निवासी वल्लभ गार्डन, बीकानेर की रिपोर्ट पर गंगाशहर थाना पुलिस ने Fir दर्ज की है।
परिवादी राजवीर सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपीगण एक राय होकर चाकू, डंडे और कांच की खाली बोतलों से लैस होकर उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करने लगे। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि हिमांशु चौधरी ने चाकू से परिवादी के मुंह पर वार किया, जबकि यश गोदारा ने डंडे और ईंट से हमला किया। इसके अलावा अन्य आरोपियों द्वारा थप्पड़-मुक्कों से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 189(3) और 119(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मामले की जांच मुकेश कुमार मीणा , सहायक उप निरीक्षक द्वारा की जा रही है।




