GEM पोर्टल पर 15 लाख की साइबर ठगी! बीकानेर के कारोबारी का बैंक अकाउंट बदलकर उड़ाई रकम

19 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

GEM पोर्टल पर 15 लाख की साइबर ठगी! बीकानेर के कारोबारी का बैंक अकाउंट बदलकर उड़ाई रकम

बीकानेर. बीकानेर में सरकारी खरीद के लिए उपयोग होने वाले GEM (Government e-Marketplace) पोर्टल पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी जितेन्द्र कोचर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने कथित रूप से GEM पोर्टल पर उनके बैंक खाते की जानकारी बदल दी और भुगतान की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। आरोप है कि इस तरीके से करीब 15 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया।

मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(2), 318(4), 351(2), 351(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राथमिक जांच में पुलिस ने विरेंद्र सिंह, अमन मान और सविता को आरोपी बनाया है। पुलिस पूरे मामले की तकनीकी जांच कर रही है और बैंकिंग ट्रांजैक्शन सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के इस मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share: