युवती लापता, पड़ोसी युवक समेत 5 पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

29 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पड़ोसी युवक सहित उसके परिवार के सदस्यों पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार नायकों का मोहल्ला, चौखूंटी निवासी महिला ने रिपोर्ट में बताया कि 26 सितंबर को उसकी पुत्री को रूपेश पुत्र कालूराम, उसके माता-पिता कालूराम व मुन्नी देवी तथा उसकी बहन और जीजा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद युवती वापस घर नहीं लौटी।

परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर नयाशहर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 3(5) और 84 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रामभरोसी को सौंपी गई है।

पुलिस युवती की तलाश कर रही है। साथ ही रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों और नामजद लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement
Share: