हनुमान मंदिर के पास दोस्तों पर हमला, गाली-गलौज के बाद चाकू से वार - युवक के चेहरे पर लगी चोट

02 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर जूनागढ़ के पास दोस्तों के साथ पहुंचे एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और इसके बाद युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

दोस्तों के साथ पहुंचा था हनुमान मंदिर के पास

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पुरानी गिन्नाणी निवासी रोहित सुथार पुत्र मदनलाल सुथार ने बताया कि वह 30 अगस्त 2026 को अपने दोस्त पंकज और उसके एक दोस्त लालसिंह के साथ शाम करीब 6 बजे से 6:30 बजे के बीच हनुमान मंदिर जूनागढ़ के पास पहुंचा था।

जबरदस्ती गाड़ी रुकवाकर शुरू की गाली-गलौज

रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि लालसिंह ने जबरदस्ती गाड़ी रुकवाई और इसके बाद गंदी-गंदी गालियां निकालने लगा। इस दौरान पंकज के साथ मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर धक्का-मुक्की भी हुई।

चाकू से वार करने का आरोप

परिवादी ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान आरोपी ने चाकू से वार किया, जिससे उसके चेहरे पर चोटें लग गईं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी की पहचान लालसिंह राजपूत, उम्र 22 वर्ष, निवासी बांदरा बास, गोगागेट, बीकानेर के रूप में बताई गई है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share: