बीकानेर में बच्चे को कार ने मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने जाम किया जैसलमेर रोड

13 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। जैसलमेर रोड पर डूडी पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय एक बच्चे को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे कई मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने आरोप लगाया कि शहरी क्षेत्र होने के बावजूद इस मार्ग पर वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे लगातार हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने मौके पर बैरिकेड लगाने और वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग की। सूचना पर नयाशहर और मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा लोगों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया।

Advertisement

Share: