बीकानेर: रिहायशी भवन में नमकीन इकाई संचालन का विरोध, मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

22 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: रिहायशी भवन में नमकीन इकाई संचालन का विरोध, मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर। जस्सूसर गेट के बाहर कोठारी अस्पताल से रांकावत भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर एक रिहायशी भवन में संचालित नमकीन इकाई को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। मोहल्लेवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement

धुएं से परेशानी होने का आरोप

धर्मेंद्र स्वामी के अनुसार, संबंधित नमकीन सप्लायर फर्म के भवन की ऊपरी मंजिलों पर खाखरा, समोसा और अन्य नमकीन तैयार किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इकाई से लगातार धुआं निकलता है, जिससे आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

मोहल्लेवासियों ने भवन में बड़े स्तर पर गोदाम संचालित होने की बात कहते हुए पार्किंग, यातायात और जनसुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि सामान की लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान सड़क पर वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है और आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।

जांच कर कार्रवाई करने की मांग

ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय लोगों ने संबंधित इकाई के संचालन की जांच कर नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में प्रशासन की ओर से की जाने वाली जांच और संबंधित पक्ष का जवाब सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ज्ञापन देने वालों में मेघराज, देवेन्द्र स्वामी, हर्षिल नवल, द्वारका प्रसाद, शंकर सोनी सहित क्षेत्र के कई लोग शामिल थे।

Aapni Awaj | जनसमस्या, बीकानेर

Advertisement
Share: