बीकानेर में दिनदहाड़े सूने मकान में लाखों की चोरी, नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए चोर

26 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना घड़सीसर पुलिया के पास स्थित एक मकान की है, जहां अज्ञात चोर मुख्य गेट और अलमारियों के ताले तोड़कर नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

ड्यूटी से लौटे तो टूटा मिला घर का ताला

पुलिस के अनुसार परिवादी राजेश पुत्र गणेश जाट, निवासी सादुलगंज हाल सूरजपुरा रोड, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी पर चले गए थे, जबकि उनकी माता भी घर से बाहर गई हुई थीं। जब वह वापस लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला।

अलमारियों के ताले तोड़कर उड़ाई नकदी और जेवर

घर के अंदर जाकर देखा तो दोनों अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर से ₹2.50 लाख नकद, एक चांदी का ब्रेसलेट, दो सोने की अंगूठियां और करीब दो तोला वजन की सोने की चेन चोरी कर ले गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share: