बीकानेर में विवाहिता के घर घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर भाई से मारपीट

28 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। जिले के हदां थाना क्षेत्र के खारा लोहान गांव में एक विवाहिता के घर में घुसकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास करने और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर वारदात का आरोप

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 15 जुलाई की रात करीब 9 बजे आरोपी कथित रूप से विवाहिता के घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के साथ जबरन गलत काम करने का प्रयास किया।

विरोध करने पर भाई से मारपीट

पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने हदां थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दो नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

हदां थाना पुलिस ने रणवीर सिंह तथा मनफूल कंवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share: