बीकानेर में घर में घुसकर हमला! महिला समेत 16 नामजद, मारपीट के बाद बेटी की सोने की चेन छीनी
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के किशमीदेसर में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर हमला करने, मारपीट, तोड़फोड़ और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर महिलाओं सहित 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, किशमीदेसर निवासी शंकरलाल पुत्र धीराराम माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 जुलाई को दोपहर करीब 2:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते आरोपी उसके घर पहुंचे। आरोप है कि छगनलाल, संतोष, पूजा, पवन, विमल, गुढ़िया, मोनिका, रेखा, नेहा, साक्षी, सत्यनारायण, राकेश, विक्रम, आरती, अशोक और छोटूलाल सहित अन्य लोग लाठी-सरियों से लैस होकर घर में घुस आए।
परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की तथा उसकी बेटी के गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
गंगाशहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।




