बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, 5 युवतियां और 3 युवक मिले

10 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के मॉडर्न मार्केट इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर दबिश देकर पांच युवतियों और तीन युवकों को दस्तयाब किया है। कार्रवाई कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

पुलिस के अनुसार कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित स्पा एंड सैलून जोन में पुलिस टीम ने रेड की। कार्रवाई के दौरान मौके से पांच युवतियां और तीन युवकों को दस्तयाब किया गया। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया है।

कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री या आपत्तिजनक गतिविधि सामने नहीं आई। दस्तयाब किए गए युवक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि पांचों युवतियां और तीनों युवक बीकानेर के ही रहने वाले हैं। पुलिस अब स्पा सेंटर के संचालन और मौके पर मौजूद लोगों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share: