बीकानेर में खोए चेक का दुरुपयोग, 5 लाख का फर्जी चेक लगाने का मामला दर्ज

02 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

खोई हुई चेकबुक बनी मुसीबत, 5 लाख का चेक लगने पर युवक को चला धोखाधड़ी का पता

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में खोई हुई चेकबुक और दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पीड़ित को तब इस धोखाधड़ी का पता चला, जब उसके नाम से 5 लाख रुपये का चेक बैंक में प्रस्तुत किए जाने की जानकारी मिली।

पुलिस के अनुसार डागा चौक निवासी अजय कुमार रंगा (27) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जनवरी 2026 को रानी बाजार अंडरब्रिज के पास उसकी मोटरसाइकिल पर टंगी थैली गुम हो गई थी।

थैली में बैंक ऑफ बड़ौदा की चेकबुक के 8-9 चेक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

पीड़ित ने दस्तावेज गुम होने के बाद ई-मित्र पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। बाद में उसे एक नोटिस मिला, जिससे पता चला कि उसके खोए हुए चेकों में से एक का इस्तेमाल कर 5 लाख रुपये का चेक बैंक में लगाया गया है।

पीड़ित की शिकायत पर कोटगेट थाना पुलिस ने युवराज स्वामी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई गिरधारीदान कर रहे हैं।

Share: