बीकानेर में मचा बवाल! मस्जिद को लेकर भड़का विवाद, 7 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज
बीकानेर: शहर के सर्राफा बाजार क्षेत्र में धार्मिक माहौल बिगाड़ने के आरोपों के बीच पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और मस्जिद परिसर में आपत्तिजनक गतिविधियां करने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार यह मामला सर्राफा बाजार स्थित गरीब नवाज मस्जिद से जुड़ा है। परिवादी असगर हुसैन गौरी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
इन लोगों पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने अमीरूदीन, जाकिर, बाबूलाल, आरिफ, अनवर, इरफान और गुलाम हुसैन सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने धार्मिक माहौल को प्रभावित करने और सामाजिक तनाव पैदा करने वाली गतिविधियों को अंजाम दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की अपील
पुलिस ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।




