बीकानेर में कार से 109.77 ग्राम MD बरामद, पुलिस को देख चालक-सहयोगी फरार

18 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में कार से 109.77 ग्राम MD बरामद, पुलिस को देख चालक-सहयोगी फरार

बीकानेर। पुलिस के ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध कार से 109.77 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) बरामद किया है। पुलिस को देखकर कार चालक और उसका साथी वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार और मादक पदार्थ जब्त कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को देखकर कार छोड़कर भागे

पुलिस के अनुसार, बीकानेर शहर में गश्त के दौरान टीम ने एक संदिग्ध कार को रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस की भनक लगते ही चालक और उसका साथी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें 109.77 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद हुआ।

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी आकांक्षा कुमारी के सुपरविजन तथा सदर थानाधिकारी रमेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

मामला दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश

पुलिस ने जब्त कार और मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सदर थाने में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक देवेंद्र सिंह, थानाधिकारी जेएनवीसी थाना को सौंपी गई है। फरार कार चालक और उसके साथी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, राजाराम, हंसराज, कमलेश और गिरधनदान शामिल रहे। मामले में मादक पदार्थ की सप्लाई और आरोपियों से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर अनुसंधान जारी है।

Share: