बीकानेर में MD ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

11 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में MD ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बीकानेर: शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 9.54 ग्राम एमडी (MD) मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि कार्रवाई जोधपुर-गंगानगर बायपास रोड स्थित टोयोटा शोरूम के पास की गई। मौके से अशोक कुमार पुत्र मोहनराम (45), निवासी सीथंल रोड पेट्रोल पंप के पीछे, नापासर तथा सुरेन्द्र भाम्बू पुत्र रामचन्द्र भाम्बू (19), निवासी सुरपुरा थाना नोखा, हाल बरसिंहसर थाना देशनोक को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 9.54 ग्राम एमडी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

इस कार्रवाई को एसआई सुभाष एवं एफसी हर्षफूल की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस मामले में मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जांच कर रही है।

Share: