बीकानेर में महिला पर ब्लैकमेलिंग और साइबर फ्रॉड का आरोप

21 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में मोबाइल से डेटा चोरी का सनसनीखेज मामला! महिला पर ब्लैकमेलिंग और साइबर फ्रॉड का आरोप

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन से डेटा चोरी कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर एक महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी मनोज शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी महिला दीपिका उर्फ धापू बाई ने उसके भाई प्रमोद शर्मा के दो टच स्क्रीन मोबाइल और परिवादी का एक एंड्रॉयड मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उनका डेटा चुरा लिया।

परिवादी का आरोप है कि मोबाइल से निजी जानकारी हासिल करने के बाद आरोपी महिला लगातार उसे, उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी।

मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धाराओं 66C, 66D और 66E के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी के निर्देशन में जारी है।

Share: